Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना : भयानक सड़क हादसे में कटी व्यक्ति की बाजु

लुधियाना, 20 नवंबर | लुधियाना के कोहरा-लाखोवाल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा़ रास्ते से गुजर रही टाटा 407 गाड़ी के चालक ने इसकी सूचना जमालपुर थाने की पुलिस को फोन पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अपने कब्जे में लिया। लुधियाना।उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक नशे की हालत में था। जांच अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments