Thursday, April 16, 2026
Google search engine

6 महीने के मासूम के सर से उठा बाप का साया, दुबई में भयानक कार हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

गुरदासपुर, 19 नवंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। गुरदासपुर के अधीन आते कस्बा घुमान के नजदीक गांव भोम के युवक की दुबई में मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगराज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा दुबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। जुगराज के एक दोस्त का फोन आया कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

आपको बता दें कि जुगराज सिंह के घर 6 महीने पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। वह अगले महीने अपने बेटे से मिलने भारत आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। इस खबर के बाद गांव में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments