होशियारपुर यहां इस्लामाबाद से अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई दीपिका के मामले में आज सुबह नया मोड़ आ गया है। दीपिका को उसके घरवालों का फोन आता है कि वह उसे ले जाए, उसके बाद दीपिका के माता-पिता पुलिस को सूचना देते हैं और दीपिका को होशियारपुर बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दीपिका को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस संबंध में दीपिका से आज पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह अपहरण था या कोई सोची समझी साजिश। लड़की की मां का आज सुबह फोन आया कि उसकी लड़की बस स्टैंड पर बैठी है, इसलिए वह बस स्टैंड से लड़की को घर ले आई। बाद में युवती से पूछने पर पता चला कि वह अपनी मर्जी से गई थी। लड़की के परिवार का कहना है कि वे कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं।





