Friday, May 1, 2026
Google search engine

अमृतसर : केसर के ढाबे के पास दुकान बंद करके जा रहे व्यकित से एकिटवा सवारों ने छीने 1.80 लाख

अमृतसर में मशहूर केसर के ढाबे के पास दो एक्टिवा सवारों ने दुकानदार से कैश से भरा बैग छीना और फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन एक्टिवा सवार भागने में सफल रहे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि वह रात के समय अपनी दुकान बंद करके घर की तरफ निकले थे। उन्होंने 1.80 लाख कैश अपनी बाइक के हैंडल के साथ बांधा हुआ था। रास्ते में वह दवा लेने के लिए रुक गए। वह दवा ले ही रहे थे कि एक युवक बाइक के पास आया और कैश लेकर फरार हो गया।

दोनों युवक कम उम्र के
विजय कुमार ने बताया कि वह युवकों के पीछे भी भागे। शोर सुनकर आसपास खड़े लोगों ने भी उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी का साथी एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था। जिस पर बैठ दोनों भागने में कामयाब रहे।

सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई शुरू
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं ताकि आरोपियों के रूट का पता लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments