कपूरथला, 7 जनवरी | मॉडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने हाई सिक्योरिटी बैरक में सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए लगी एलसीडी तोड़ दी, जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सहायक सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल सिक्योरिटी नवदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर हाई सिक्योरिटी बैरक में एलसीडी लगाई गई है। जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की एक कैदी से बहस हो गई। इसी बीच जग्गू ने गुस्से में आकर दीवार से एलसीडी उतारकर जमीन पर फेंक दी और जेल की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके संबंध में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





