चंडीगढ़, 7 जनवरी | पंजाब में कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। विभाग ने चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
अब स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी से खुलेंगे। जबकि पहले स्कूल 8 जनवरी से खुलने थे। शिक्षा विभाग ने पूर्व अधिसूचना में कुछ बदलाव किये हैं।
चंडीगढ़ में फिलहाल 112 सरकारी स्कूल चल रहे हैं। यहां 7 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 83 निजी मान्यता प्राप्त स्कूल भी हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ में 7 केंद्रीय सरकारी स्कूल, नवोदय स्कूल समिति और वायु सेना स्कूल भी हैं।