Sunday, April 19, 2026
Google search engine

भाई की शादी में गांव पहुंची उर्वशी रौतेला, बारात में किया जोरदार डांस

उत्तराखंड। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्वशी अपने काम से ज्याद पर्शनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और ऋषभ पंत की तकरार ने सोशल मीडिया में खुब सुर्खियां बटोरी। लेकिन अब इन सारे विवादों से अलग उर्वशी पहाड़ों में अपना समय बिता रही हैं। उत्तराखंड की उर्वशी, भाई की शादी के लिए अपने गांव सकमुंडा पहुंची हैं। सकमुंडा जाने से पहले वह सिद्धबली मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीर खुद उर्वशी ने शेयर की है।

उर्वशी रौतेला के बुआ के बेटे की शादी है। इस शादी में पूरा रौतेला परिवार शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचा है। हल्दी से लेकर शादी तक, एक्ट्रेस हर फंग्शन को भरपूर एंजॉय कर रही हैं। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

उर्वशी अपने भाई की शादी में रंग जमा रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने कजिन ब्रदर रितेश बिष्ठ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ग्रे लहंगा और हेवी ग्रीन ज्वेलरी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है। एक्ट्रेस की ढेर सारी सेल्फी और कैंडिड तस्वीरें फैंस का दिल चुरा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments