फरीदकोट, 30 नवंबर| यहां की मार्डन जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कैदी खुलेआम जेल मेंं मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आई हैं।
जानकारी के अनुसार यहां जेल में गैंगस्टरों के पास मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनसे इन गैंगस्टरों ने जेल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। वीडियो वायरल होने पर ये मामला सामने आया है। ये वीडियो राहुल दाना व आकाश का है।
इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी आकाश गुरलाल पहलवान की हत्या के मामले में जेल में बंद है। जब की राहुल दाना पर कई संगीन मामले दर्ज है।





