Saturday, April 18, 2026
Google search engine

फिरोज़पुर: CID कर्मी और उसके बेटे पर अज्ञात लोगों ने बेसबॉल-तलवार से किया हमला

फिरोज़पुर : यहां के जीरा शहर के सीआईडी कर्मी गुरदर्शन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को जीरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल सीआईडी कर्मी ने बताया कि वह गांव बस्ती बूटेवाली में डेयरी पर दूध डालने के लिए रोजाना की तरह अपने बेटे के साथ वहां गया था। मोटरसाइकिल पर जब वह घर वापस लौट रहे थे तब रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर बेसबॉल, तलवार और बैट के साथ हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि 2 दिन पहले भी उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments