Sunday, April 19, 2026
Google search engine

पुलिस ने गैंगस्टर सोनू खत्री के साथी को किया गिरफ्तार, 2 पिस्तौल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर, 30 नवंबर। पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने हाल ही में जालंधर में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार गैंगस्टर का नाम करनजीत सिंह जस्सा हापोवाल है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री के निर्देश पर वारदातों को अंजाम देता था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जालंधर पुलिस ने जस्सा के पास से दो पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही इस पर 6 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इसमें गांव भोजोवाल में मां-बेटी का दोहरा हत्याकांड भी शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments