Sunday, April 20, 2025
Google search engine

इंसानियत शर्मसार: बेटी की पढ़ाई के लिए महिला को थी पैसों की ज़रूरत, मूह बोले भाई ने करा दिया शरीर का सौदा

जगराओं, 16 अप्रैल | मोगा जिले के जगराओं में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक फाइनेंसर ने एक विधवा महिला के साथ उसके मुंह बोले भाई के वकील के केबिन में ही रेप कर दिया। आरोपी की पहचान परमिंदरपाल सिंह गरेवाल निवासी गांव बरसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

30 मार्च को हुई इस घटना के बाद 2 अप्रैल को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि वह अपनी 13 साल की बेटी की पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहती थी। इसी सिलसिले में उसने अपने मुंह बोले भाई सुखबीर सिंह से संपर्क किया। सुखबीर ने उसकी बात परमिंदरपाल सिंह गरेवाल नामक फाइनेंसर से करवाई।

30 मार्च को शाम को परमिंदरपाल ने महिला को जगराओं बुलाया। जब वह वकील कपिल के केबिन में पहुंची, तो सुखबीर वहां से चला गया और परमिंदरपाल ने केबिन का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद परमिंदरपाल ने महिला के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद आरोपी ने महिला को वापस मोगा भिजवा दिया। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने दो दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परमिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई किरनदीप कौर ने बताया कि आरोपी परमिंदरपाल सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments