अमृतसर, 7 दिसंबर| बुताला में पत्नी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक लड़की बलविंद्र कौर पुत्री मोहन सिंह निवासी दड़ेवाली (गुरदासपुर) ने अपने पति के गैर-महिला के साथ संबंधो के कारण यह कदम उठाया है। बलविंद्र कौर के भाई गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह और परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी बहन की शादी इंद्रजीत सिंह निवासी पल्ला पत्ती बुताला से 1998 में हुई थी।
मृतक लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सिंह का कई वर्षों से एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध था।ऐसा करने से बलविंद्र कौर उसे रोकती थी जिस कारण घर में झगड़ा होता रहता था। इससे दुखी होकर बलविंद्र कौर ने उक्त महिला के घर के सामने फेसबुक पर लाइव होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब ले जाया गया।
डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





