अमृतसर, 7 दिसम्बर| अमृतसर ग्रामीण पुलिस क्षेत्र जंडियाला गुरु मंडी इलाके के घास कुछ लोगों ने सब्जी बेच रहे पिता-पुत्र पर गोली चला दी है। जिसमें पिता लछमन दास की गोली लगने से मौत हो गई और बेटा चमन लाल घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में जंडियाला के डीएसपी जीएस सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी बेचते समय इन का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष ने इन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जिसमें दोनों पिता-पुत्र को गोली लग गयी। जिससे पिता लछमन दास की मौत हो गयी है।
डीएसपी का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।





