चंडीगढ़, 7 दिसंबर| मनीमाजरा में पुरानी बिल्डिंग गिराकर नई बनाते समय बड़ा हादसा हो गया है। लेंटर तोड़ते समय एक महिला सहित दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घायल महिला को पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताइ जा रही है। दोनों बच्चों की उम्र 7 साल के करीब है। दोनों को इलाज के लिए लेजाया गया है।
पुलिस ने मकान मालिक कुसुम लता और ठेकेदार चंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





