Tuesday, January 13, 2026
Google search engine

मोगा-बरनाला बाईपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल

मोगा, 19 अप्रैल | आज तड़के मोगा-बरनाला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोगा-बरनाला रोड बुग्गीपुरा चौक पुल पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वो पुल की दीवार से जा टकराया।

इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने तुरंत इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। समाज सेवा सोसायटी द्वारा मृतक के शव को मोगा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments