Thursday, April 30, 2026
Google search engine

नशे के खिलाफ सख्त हुई SGPC : कहा- लोग एकजुट होकर ड्रग बेचने वालों का विरोध करें, गांव में कमेटियां बनाएं

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने नशों के खिलाफ लोगों को एकजुट होने की अपील की है। SGPC ने बीते माह जनरल अजलास में पास हुए मते की कॉपी को सार्वजनिक करके गांव स्तर पर जत्थे स्थापित कर नशे का व्यापार करने वालों का विरोध करने के लिए कहा है।

SGPC ने ट्विटर पर मते की कॉपी को सार्वजनिक करके कहा कि पंजाब में अब नशे का बड़े स्तर पर बोल बाला है। बीते समय में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश देते हुए नशे के प्रयोग व व्यापार के संगठित ढांचे को गिराने में सरकारों की असफलता पर सवाल उठाए थे। इसे खत्म करने के लिए गांव-गांव कमेटियां व जत्थे बनाने के लिए कहा था।

शराब से 5578 करोड़ का फायदा
ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अनुसार बीते वर्ष में पंजाब सरकार को शराब से 5578 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर सरकार की सुरक्षा में इतना अधिक व्यापार किया गया है तो नाजायज शराब का व्यापार कितना होगा।

2415 किलो हेरोइन जब्त
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि पंजाब में अप्रैल 2017 से जनवरी 2022 तक 51461 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए। 67081 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 2415 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। तंबाकू के प्रयोग और व्यापार के आंकड़े अलग हैं।

SGPC की लोगों से मांग
SGPC ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संदेश पर अमल करके लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की मांग की है। उन्होंने लोगों को गांव स्तर पर काम करने के लिए कहा है, ताकि नशे करने वाले युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments