Friday, May 1, 2026
Google search engine

जालंधर के गुलाब देवी रोड पर लुटेरों ने साइकिल वाले को बनाया शिकार, नकदी छीनकर फरार

जालंधर, 26 दिसंबर | महानगर में चोरो के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। हालात यह हो गए है कि अब चोर गाड़ियों में वारदात को अंजाम देने लगे है। ऐसा ही एक सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा है, जोकि गुलाबदेवी रोड़ का बताया जा रहा है। यह घटना आज सुबह की है, जिसमें देखा जा सकता हैकि बौलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने साईकिल पर जा रहे व्यक्ति को घेर लिया। इस दौरान पीड़ित साईकिल गिराकर वहां से जान बचाकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर वह गिर गया।

जिसके बाद गाड़ी से लुटेरे निकले और उस पर तेजधार हथियार से हमला करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेजधार हथियार से हमला करने के बाद लुटेरो उक्त पीड़ित व्यक्ति की जेब से सामान निकालते है। इस घटना में 5 से 6 युवक पीड़ित पर हमला करते है और उसकी जेब से सामान और नगदी निकालकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर पीड़ित इतना घबरा गया कि उसने घटना की शिकायत पुलिस को भी नहीं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments