पंजाब, 7 अगस्त | राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी और यूथ कांग्रेस के प्रधान रह चुके राजीव राजा के गनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे से 1 दिन पहले ही वह राजा के साथ डयूटी पर तैनात हुआ था। जगराओं पुलिस लाइन से उसकी तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि मोगा-लुधियाना जीटी रोड पर देर रात गांव नत्थूवाला के कोठे के पास तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मृतक पुलिस कर्मी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी है।
इस संबंधी राजीव राजा ने कहा कि वह आज बाहर है। उन्हें एक दिन पहले ही गनमैन मिला है। वह अभी उसे अच्छे से मिले भी नहीं थे। यह खबर बहुत दुखद है।
मृतक की बहन की शिकायत पर हुई FIR
मृतक की बहन कमलप्रीत कौर निवासी गांव रामूवाला नवां की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह ने बताया कि कमलप्रीत कौर ने शिकायत दी है। जिसमें उसने कहा कि भाई हरमनदीप सिंह पंजाब पुलिस में नौकरी करता था और वह केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा के साथ बतौर गन्नमैन के पद पर तैनात था।
स्कूटी पर सवार होकर बहन से मिलने जा रहा था
वह उसे मिलने के लिए अपनी स्कूटी पर गांव रामूवाला आया था। पीड़िता ने कहा कि जब वह अपनी ड्यूटी पर वापस जा रहा था, तो रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मारी। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। बलविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों के हवाले किया गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)