Friday, May 1, 2026
Google search engine

पूर्व CM चन्नी को हाईकोर्ट से राहत : ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर स्टे; आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की प्रोसिडिंग पर अगले आदेशों तक स्टे लगा दी है। चन्नी को 12 जनवरी को मानसा की कोर्ट में पेश होना था।

मानसा कोर्ट द्वारा पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को समन जारी किया गया था। पुलिस द्वारा समन को चन्नी से रिसीव भी कराया गया था। अमेरिका से लौटने के बाद चन्नी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर रात बिताई थी। इसके बाद जब वह घर लौटे तो पुलिस ने उनसे समन रिसीव कराए थे।

विदेश से लौटने के 2 दिन बाद कराए समन रिसीव
पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी आठ महीने विदेश में रहने के बाद पंजाब लौटे थे। वह PHD की पढ़ाई और आंखों के इलाज के लिए विदेश गए थे। स्वदेश वापसी पर उन्होंने नई दिल्ली में सबसे पहले प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर मुलाकात कर बधाई दी थी। इसके बाद चन्नी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की थी।

गलत फाइल पास करने का आरोप
पंजाब सरकार ने चन्नी पर बतौर CM कई गलत फाइल पास करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि चन्नी ने विदेश में रहते समय ही इन आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई किसी भी समय उनसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकता है। चन्नी ने गलत फाइलें पास करने के आरोपों का खंडन करते हुए अपने पास सभी प्रकार का रिकॉर्ड होने की बात कही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments