Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

पंजाब से UP तक धुंध का कहर : अमृतसर-अम्बाला में विजिबलिटी 25 तो बठिंडा में ‘शून्य’; फ्लाइट्स व ट्रेनों पर असर

पंजाब में दो दिन अच्छी धूप खिलने के आसार हैं। लेकिन इसी बीच सुबह के समय घनी धुंध जीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है। मौसम विभाग की तरफ से सुबह 5.30 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य रिकार्ड की गई है। जबकि अन्य शहरों में यह 25 मीटर के आसपास रही, जिससे फ्लाइट्स व ट्रेनों पर असर हुआ है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य और अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर थी। वहीं हरियाणा के अंबाला में भी यह 25 मीटर और हिसार में 50 मीटर रिकार्ड की गई। वहीं आज मौसम विभाग ने माझा और दोआबा में येलो अलर्ट जारी कर रिखा है, यानी कि यहां अच्छी धूप खिलने का अनुमान है। वहीं मालवा के अधिकांश हिस्सों में ओरेंज अलर्ट जारी है और धुंध का असर अधिक देखने को मिलेगा।

ट्रेनों पर भी धुंध का असर

धुंध का असर सोमवार ट्रेनों पर भी देखने को मिला है। अनुमान के अनुसार अमृतसर से सभी ट्रेनें सही समय पर चली, लेकिन धुंध के चलते अब सभी ट्रेनें आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं। यही हाल दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का भी है। रेलवे ने ट्रेन पकड़ने से पहले 139 पर ट्रेन स्टेट्स देख कर ही चलने की हिदायत दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments