Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

पटियाला : ट्रायल रूम में महिला की बनाई वीडियो, दो काबू

पटियाला। एक कपड़े की दुकान में ट्रायल ले रही महिला की दुकानदार ने वीडियो बना ली और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुकानदार जतिन और उसके नौकर पारस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांउ पर भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति के साथ एक दुकान पर कपड़े लेने गई थी।

शिकायत में कहा गया कि जब वह कपड़ों की ट्राई ले रही थी तो दुकानदार जतिन अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसके साथ उसका नौकर पारस भी था। इसके बाद आरोपियों ने उसे वीडियो ब्लैकमेल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए मांगे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments