Tuesday, April 22, 2025
Google search engine

कनाडा में पंजाबी युवक की संदेहभरी हालातों में मौत, अगले हफ्ते लौटना था घर

मुक्तसर, 2 जनवरी | विदेश गए पंजाबियों की अचानक हो रहीं मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में कनाडा से एक और मनहूस खबर सामने आई है जहांं मुक्तसर, गिदड़बाहा के रहने वाले कर्ण सिंह मसोंन जो कि कनाडा, ट्रंटो स्कार्बीउ में रहते थे उनकी संदेहभरी हालातों में मौत हो गई है। मौत का समाचार प्राप्त होते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिवार की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने बेटे की देह पंजाब वापिस लाने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार कर्ण सिंह मसोंन पुत्र अमरजीत सिंह मसोंन निवासी रूप नगर गिदड़बाहा कनाडा के ट्रांटों में रहता था। कर्ण सिंह अपने ही कमरे से मृत पाया गया। जिसकी सूचना उसके साथ रह रहे कुछ लड़कों ने दी। कर्ण तकरीबन पांच साल पहले कनेडा गया था और 8 जनवरी 2024 को वापस अपने घर गिदड़बाहा आना था मगर तिथि 30 दिसबंर 2023 को दिन शनिवार को उनके घरवालों को पता चला के उन के बेटे कर्ण सिंह उसके कमरे में मौत हो गई है। और मौत के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चला है। कर्ण सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने बेटे की देह पंजाब लाने की गुहार लगाई है, ताकि उनकी अंतिम रस्में, घरवाले अपने हाथों से कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments