जालंधर, 1 जनवरी | नए साल के दिन सुबह जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास शव बरामद हुआ है। जिसके बाद आस-पास रहने वाले लोगों में सहम का माहौल है।
शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।