होशियारपुर, 23 नवंबर| जर्मनी से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान अशोक कुमार उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक होशियारपुर के दातारपुर कस्बे के पास रापर गांव का रहने वाला था। 12 साल पहले अशोक कुमार जर्मनी गए थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के गांव में शोक का माहोल है।





