लुधियाना, 23 नवंबर| ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। किसानों द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जा रहा है, जिसके मद्देनजर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच दिल्ली से लुधियाना आने वाली शान-ए-पंजाब रद्द कर दी गई है, जिससे अमृतसर-जालंधर जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है। यात्री रेलवे स्टेशन पर बाकी ट्रेनों को लेकर पूछताछ केंद्र से जानकारी ले रहे है।





