Saturday, May 2, 2026
Google search engine

पंजाबी सिंगर के PA की मौत : जालंधर में पुल की सेफ्टी वाल से टकराई कार, रणजीत बावा बोले- रब ने आज बहुत बुरा किया

जालंधर के लिद्दड़ां पुल पर देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार पुल पर टक्कर के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में फेमस पंजाबी सिंगर रणजीत बावा के निजी सहायक (पीए) की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीए के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।
पुलिस को फोन पर मिली थी सूचना
मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में उन्हें थाने में फोन पर सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने कहा कि लिद्दड़ां ​​​​पुल पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आकर उन्हें पता चला है कि कार में सवार पंजाबी सिंगर के पीए डिप्टी वोहरा की मौत हो गई है।

कार की टक्कर हुई या टक्कर मारी जांच कर रहे हैं
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृश्टया लग रहा है कि कार शायद पुल की सेफ्टी वाल से टकराई है, लेकिन इसे पक्का नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि किसी वाहन ने पहले टक्कर मारी हो और उसके बाद कार पुल की सेफ्टी वाल से टकराई हो। उन्होंने कहा कि अभी वह इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे कि हादसे का कारण क्या रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments