Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

खरड़ के युवक पर बरसाई गोलियां:सिर-गर्दन और कंधे में लगीं, PGI में भर्ती; पुलिस रंजिश के एंगल पर कर रही जांच

पंजाब सरकार की ‘गन कल्चर’ पर सख्ती के बावजूद पंजाब में ‘हथियारों’ वाली आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। एक ताजा मामले में चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर देसुमाजरा के नजदीक एक 28 वर्षीय युवक पर अज्ञात हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई।

घायल युवक का PGI में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन आरोपियों में से एक ने बेहद नजदीक से उस पर गोलियां दागी। यह उसके सिर, गर्दन और कंधे पर जाकर लगी। घायल युवक अपनी कार में रिश्तेदार के साथ बैठा था, इस दौरान देर रात उस पर यह हमला हुआ।

पुलिस इस घटना में आरोपियों की पहचान को लेकर मार्किट में लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। वहीं आरोपियों की कार का नंबर पता लगा उनकी तलाश में लगी है। वहीं पुलिस इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश या किसी प्रकार की धमकी पर भी काम कर रही है।

रिश्तेदार न्यूजीलैंड से लौटा था
घायल युवक की पहचान कमलेश राय के रूप में हुई है। वह खरड़ के औजलां गांव में सुख एनक्लेव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक जॉबलेस है। देर रात 11:10 बजे यह घटना हुई थी जब कमलेश अपनी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में अपने रिश्तेदार खुशप्रीत सिंह के साथ बैठा हुआ था। खुशप्रीत न्यूजीलैंड से सप्ताह भर पहले ही वापस आया था। वह कार में रेस्टोरेंट से कुछ खाना पैक करवाने आए थे।

हमलावर ने पूछा-क्या विदेश से आया है?
कमलेश और उसका रिश्तेदार कार में बैठ कर खाना पैक होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक एक सफेद रंग की कार में आए और अपनी कार घायल कमलेश की कार के पीछे लगा दी। इनमें से एक कमलेश की कार के पास आया और शीशा खड़काते हुए पूछा कि क्या वह विदेश से आया है। कमलेश के मना करने पर वह युवक अपनी कार के पास गया और फिर वापस आया। उसने कमलेश को कार का दरवाजा खोलने को कहा।

3 राउंड फायर किए
कमलेश ने आरोपी हमलावर के कहने पर जैसे ही कार का दरवाजा खोला तो आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायर किए। यह कमलेश के सिर, गर्दन और कंधे पर लगे। घटना को अंजाम दे आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं कमलेश को मोहाली फेज 6 हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी हालत देख PGI रेफर कर दिया गया।

डोमिनो में करता था काम
जानकारी के मुताबिक कमलेश पहले डोमिनो पिज्जा में जॉब करता था। बीते कुछ दिनों से उसके पास काम नहीं था। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments