Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पुलिस ने CCTV की मदद से 2 भैंस चोरों को किया गिरफ्तार

लुधियाना, 7 दिसंबर| चोर सिर्फ सोना-चाँदी, पैसे ही नहीं बल्की भैंसे भी चुरा लेते है। एक ऐसा ही मामला जगराओं के गांव गालिब से सामने आया है। यहां दो चोरों ने अपने ही गांव के रहने वाले व्यक्ति के घर से रात के अंधेरे में भैसे चुरा ली।

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा की तबेले के अंदर से दो भैंसे व उसका पर्स चोरी हो गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने सुबह होते ही दोनों चोरों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह व राजविंदर सिंह निवासी गांव गालिब कलां के रूप में हुई है ।

थाना सदर के ए.एस.आई जोन मसीह ने बताया कि पीड़ित अवतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने नजदीक ही तबेला बना कर अपनी भैंसे आदि रखी हुई है जहां वह रोजाना सुबह करीब 5 बजे या 4 बजे चारा आदि डालने के साथ दूध निकालने जाता है लेकिन जब वह आज सुबह तबेले में गया तो गेट का ताला टूटा हुआ था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments