पटियाला, 7 दिसंबर| पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण सिद्धू ने इनायत रंधावा से उनके घर बारांदरी, पटियाला में शादी की।

बता दें कि करण की दुल्हन इनायर रंधावा पटियाला की रहने वाली है। दोनों की सगाई जून में ऋषिकेश में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा सेना में रह चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा कल्याण विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात हैं।

गुरुवार शाम को पटियाला के निम्राना होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें कई राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।





