Wednesday, June 3, 2026
Google search engine

अश्लील गाना बजाने से रोकने पर आरोपी ने सो रहे परिवार पर चढ़ाई कार, 1 की मौत

अमृतसर, 7 दिसंबर| गांव भिंडी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अश्लील गाने बजाने से रोकने पर  पड़ोसी ने परिवार पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में घायल महिला ने महीनेभर चले इलाज के बाद अस्पताल में ही दम तोड़ दिया है।

जानकारी देते हुए पीड़ित सविंदर सिंह ने बताया की आरोपी रंजीत सिंह उसका पड़ोसी है। वह हर रोज अपनी गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी करता और अश्लील गाने बजाता है। पहले उसने रंजीत सिंह को टोका और ऐसे गाने न बजाने के लिए कहा। तो इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त आरोपी रणजीत सिंह ने गुस्से में आकर सोए हुए परिवार के ऊपर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। जिसके कारण परिवार के सारे सदस्यों को काफी चोटें आई। पीड़िता कर्मजीत कौर गंभीर घायल हो गई और उसे असप्ताल ले जाया गया जहां महीना भर इलाज चलने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह और उसके दो साथियों बूटा व मेहर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments