Thursday, May 14, 2026
Google search engine

मध्य-पूर्व में जारी युद्ध पर लोकसभा में PM मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान, PM मोदी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े प्रमुख घटनाक्रमों और रणनीतिक पहलुओं पर बात करेंगे, और भारत का पक्ष स्पष्ट करेंगे।

दरअसल, पिछले 24 दिनों से पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें वे भारतीय अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन पर वैश्विक तनाव के असर के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

क्योंकि, PM मोदी का यह संबोधन तब हो रहा है, जब हाल ही में सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था, सप्लाई चेन और ज़रूरी चीज़ों पर इस संकट के असर की समीक्षा की है, और नागरिकों व कारोबारों के लिए रुकावटें कम करने के उपायों पर चर्चा की है।

PMO के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने वैश्विक स्थिति में हालिया बदलावों और अब तक उठाए गए राहत उपायों के साथ-साथ भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा नियोजित उपायों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments