Monday, May 4, 2026
Google search engine

गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त हुई पंजाब सरकार

 

पंजाब पूरी तरह से सुरक्षित है और लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से कंट्रोल में है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी को दोहराते बता दें कि जो कोई भी गोली चलाएगा या हिंसा करेगा, पंजाब सरकार की तरफ से उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जो लोग सोचते हैं कि वे पंजाब में क्राइम करने के बाद दूसरे राज्यों में छिप सकते हैं, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। पंजाब पुलिस किसी भी राज्य में जाकर उनका पीछा करेगी और उन्हें गिरफ्तार करेगी। इस टास्क फोर्स ने अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तारियां की हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस को मजबूत किया गया है और उन्हें किसी भी क्रिमिनल को न बख्शने की पूरी छूट दी गई है। पंजाब पुलिस 24 घंटे के अंदर केस हल करती है और दोषियों को सजा दिलाती है। पंजाब पुलिस के पास आधुनिक गाड़ियां,
उन्नत निगरानी प्रणाली और नवीनतम तकनीक है, जिससे वह हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ ताकतें बार-बार शांति भंग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई भी व्यवस्थित और लगातार है। जो लोग उगाही करने, गोली चलाने या डराने-धमकाने की कोशिश करेंगे, उन्हें पंजाब पुलिस से कड़े जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए। चाहे कोई भी हो, किसी भी परिवार से हो या कितना भी असरदार हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments