Saturday, April 18, 2026
Google search engine

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते ड्राई हो रहे पेट्रोल पंप: लुधियाना, जालंधर समेत कई शहरों में लगी लंबी लाइनें

जालंधर, 2 जनवरी | नए हिट ऐंड रन कानून के विरोध में देश भर के ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल चल रही है, जिसके चलते पंजाब के कई शहरों में पंप ड्राई हो गए हैं। हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण देशभर के पेट्रोल पंपों में लंबी लाइने लग गई हैं।

जालंधर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुखमोहन सिंह सहगल ने बताया कि जालंधर और लुधियाना के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, तो कइयों में पेट्रोल खत्म है तो कहीं डीजल। उन्होनें ये भी कहा कि अगर स्थिती ऐसी ही रही तो जल्द ही पंजाब के सभी पंप खाली हो जाएंगे।

ट्रक ड्राइवरों की इस हड़ताल के चलते आम लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के कई जिलों में लंबी लाइने लगी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments