Tuesday, January 13, 2026
Google search engine

MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन गए भारतीय छात्र अनुदित गौतम की दर्दनाक मौत

यूक्रेन, 24 दिसंबर| यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे राजस्थान के छात्र की मौत हो गई है। मृतक अनुदित गौतम झालावाड़ जिले का रहने वाले था। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

जानकारी के मुताबिक, अनुदित यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था। 6 महीने बाद वह अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने वाले थे और भारत आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हृदय संबंधी बीमारी बताई गई है।

सुमंत शर्मा के बेटे अनुदित गौतम के शव को भारत भेजने के लिए परिवार ने राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुहार लगाई है। इसके साथ ही इस मामले में नई दिल्ली ने विदेश मंत्रालय और यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर मानवीय सहायता का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments