लुधियाना, 14 अगस्त | जालंधर बाइपास नजदीक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह पहुंच रहे है। वह एक निजी पैलेस में सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक करेंगे। अमृतपाल द्वारा जेल से चुनाव जीतने के बाद अब उनकी नजर SGPC में एंट्री करने की है।
2011 से लंबित है SGPC के चुनाव
पता चला है कि आज शहर में बैठक SGPC चुनाव संबंधी होगी। तरसेम सिंह ने चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। 2011 से SGPC के चुनाव लंबित है। इस बार 2024 में SGPC का बजट 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रहा है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह पंजाब सरकार पर आरोप लगा चुके है कि पंजाब के मंत्री हार से बौखलाए हुए हैं। उनका कहना था कि अमृतपाल के समर्थकों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)