Monday, April 14, 2025
Google search engine

लुधियाना में सुनार की दुकान में सोने की वेस्टेज से भरा जग चोरीया, 30 ग्राम माल गायब

लुधियाना, 14 अगस्त | शहर के मशहूर सर्राफा बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान से चोरी होने की घटना सामने आई है। सारी वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में सर्राफा बाजार की नालियों की सफाई करने वाला सफाई कर्मचारी सुबह करीब 5.50 बजे एक बिल्डिंग का शटर उठाकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। दो मंजिलों पर घूमने के बाद उसने तीसरी मंजिल से गोल्ड की वेस्टेज से भरा जग चुरा लिया। दुकानदार जियारुल शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि वह छावनी मोहल्ला में रहता है। दुकान में उसके दो कर्मचारी सोते हैं। दोनों कर्मचारी करीब 17 साल से काम कर रहे हैं। कल सुबह 5.50 बजे एक कर्मचारी शौच के लिए गया था और दूसरा कमरे में सो रहा था।

6 महीने से जोड़ी थी गोल्ड वेस्टेज

बदमाश सोने की वेस्टेज चुराकर ले गए जो 6 महीने से भी ज्यादा पुरानी थीं। सीसीटीवी फुटेज में चोर गहने चुराते हुए दिखाई दे रहा है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी गई है। इस मामले में एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments