Monday, April 27, 2026
Google search engine

मौसम विभाग ने पंजाब में येलो अलर्ट किया जारी, कई इलाकों में हुई तेज बारिश

चंडीगढ़, 30 नवंबर| पंजाब में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी मालवा को छोड़कर पूरे पंजाब में बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। इस बीच कई जगहों पर बिजली चमकने के साथ बादल भी गरज रहे हैं।

इसके साथ ही 11 जिले ऐसे हैं जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है और इन जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से हुए हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन आज न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं बिजली और बारिश के साथ यहां 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments