Monday, April 27, 2026
Google search engine

फरीदकोट: ‘साइप्रस’ में हुई पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत, पत्नी के साथ 10 दिन पहले गया था विदेश

फरीदकोट, 30 नवंबर| यहां पर कोटकपूरा के निकट वांडर डोड गांव के निवासी अजैब सिंह के पुत्र लवजीत सिंह की ‘साइप्रस’ में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

गांव के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य लखवीर सिंह गिल ने बताया की लवजीत सिंह उनका चचेरा भाई था। उन्होंने कहा लवजीत की पत्नी सुखजिंदर कौर करीब 4 साल पहले ‘साइप्रस’ गई थीं और उनका भतीजा लवजीत सिंह लंघी 19 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ ‘साइप्रस’ गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक की एक 5 साल की बेटी है। परिजनों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मृतक के शव को घर वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments