चंडीगढ़, 30 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के पूव वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें घर के अंदर मौजूद हैं और तलाशी अभी चल रही है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि साधु सिंह धर्मसोत के साथ ही ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह के घर भी ई.डी. द्वारा छापेमारी की गई है।
यह छापेमारी वन विभाग में पेड़ों को कटने के बाद बेचने के आरोप में हुए घोटाले के मामले में की गई है। इस दौरान ई.डी. द्वारा कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु सिंह घर से गायब था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गुरप्रीत सिंह घर पर थे। बता दें कि इससे पहले भी साधू सिंह धर्मसोत के घर ई.डी. द्वारा छापेमारी की गई थी।





