Saturday, April 18, 2026
Google search engine

निशान साहिब का चोला बदलते समय हुआ बड़ा हादसा, 2 युवा श्रद्धालु घायल

लुधियाना, 28 नवंबर| श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जी.टी. रोड पर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था के तहत गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब गांव भोरला में निशान साहिब का चोला बदलते समय अचानक दो निशान टूट गए। इस हादसे में 2 युवा श्रद्धालु घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे निशान साहिब का चोला बदलने के लिए श्रद्धालु गुरुघर में एकत्र हुए। तभी 22 वर्षीय युवक असमीत सिंह चोला बदलने के लिए लोहे की कुर्सी (वाहिंगी) पर बैठ गया।

लगभग 100 फीट ऊंचे निशान साहिब के शीर्ष पर जब वह पहुंचा तो अचानक कुर्सी की तार टूट गई, जिससे वह युवक बहुत तेज गति से नीचे आने लगा। उसे बचाते समय उसके दोस्त अमनदीप सिंह को भी गंभीर चोटे आई है। लोहे की कुर्सी लगने से उसकी कलाई टूट गई, जबकि निशान साहिब से नीचे उतर रहा युवक सिर और कंधे पर चोट लगने से घायल हो गया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने घायल युवक को दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments