Sunday, April 19, 2026
Google search engine

स्कूल में हुए झगड़े को लेकर समझौता कराने गए दो गुटों के बीच चली गोली, 1 जख्मी

मोगा, 28 नवंबर| यहां कोटका पूरा रोड पर गांव सिंघा वाला के पास एक ढाबे के बाहर गोली चली है। इस घटना में एक युवक जख्मी हुआ है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले स्कूल में दो 9th कलास के बच्चों की लड़ाई हुई। इसी के समझौते के लिए दोनों गुट बना कर वहां इकट्ठा हुए। उनकी आपस में बहस हो गई और उनमें से एक युवक ने गोली चला दी।

गोली सन्नी नाम के लड़के की टांग पर लगी, तो मौके पर मौजूद सभी वहां से फरार हो गए। घायल को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments