लुधियाना | पंजाब के जिला लुधियाना में गुरुवार सुबह स्कूल की छात्रा का शव खेतों में मिला था। इस कत्लकांड को लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम पासवान, अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है। लुधियाना में गुरुवार सुबह स्कूल की छात्रा का शव खेतों में मिला था। इस कत्लकांड को लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम पासवान, अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि युवती आंचल के आरोपी प्रेम पासवान निवासी गांव भामियां के साथ प्रेम संबंध थे। युवती कुछ अन्य लोगों के साथ भी बातचीत करती थी। इस वजह से प्रेम पासवान उससे झगड़ता रहता था। घटना वाले दिन आंचल ट्रंका वाला बाजार स्कूल से पेपर देकर वापस आ रही थी तो आरोपी प्रेम पासवान उसे अपने किराए के कमरे गांव ताजपुर में ले गया।
मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि युवती आंचल के आरोपी प्रेम पासवान निवासी गांव भामियां के साथ प्रेम संबंध थे। युवती कुछ अन्य लोगों के साथ भी बातचीत करती थी। इस वजह से प्रेम पासवान उससे झगड़ता रहता था। दोनों के बीच हुई थी तकरार। वहीं किसी बात में दोनों की तकरार हो गई। इस दौरान प्रेम पासवान ने आंचल का गला दबा दिया। आरोपी ने आंचल की डेड बॉडी कमरे में ही छोड़ दी। कुछ देर बाद प्रेम पासवान ने इस घटना की जानकारी अपने तीन दोस्तों अजीत कुमार, विकास और नीरज को दी।
कमिश्नर ने बताया कि अजीत और विकास अपने बाइक पर आंचल का शव लेकर तड़के 3 बजे भामियां कलां नजदीक लिंक रोड पर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद प्रेम पासवान और नीरज कुमार ने छात्रा का बैग और बूट व अन्य सामान सुनसान जगह पर फेंक दिया।इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। गुरुवार की सुबह सैर करते वक्त राहगीर ने खेतों में छात्रा का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।





