लुधियाना, 8 दिसंबर| पक्खोवाल रोड पर बने सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में देर रात तेंदुआ देखे जाने के खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया।
इलाके में लगे CCTV कैमरों में तेंदुआ कैद हुआ है, वहीं इस खबर के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।





