Sunday, April 19, 2026
Google search engine

मोगा: टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

मोगा, 8 दिसंबर| गांव मांगेवाला की कबड्डी खिलाड़ी जसवीर कौर उर्फ ​​रिंकू भैणी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कबड्‌डी खिलाड़ी अपने ससुर के साथ एक्टिवा पर डोलेवाला में चल रहे कबड्‌डी टूर्नामेंट में जा रही थी, तभी रास्ते में गड्ढा आ गया। रिंकू बीच सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. रिंकू भैणी की मौत के बाद मोगा के मांगेवाला गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments