Thursday, April 16, 2026
Google search engine

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में छत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे 4 बच्चे

जालंधर, 16 अगस्त | शहर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां एक घर की छत गिरने से पारिवारिक सदस्यों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र में एक घर की छत गिर गई जिससे पारिवारिक सदस्य गंभीर घायल हो गए। किराए पर रहने वाले राधेश्याम कि छत बालों की बनी हुई थी और उसकी हालत काफी खस्ता हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब छत गिरी तो नीचे 4 बच्चे सो रहे थे जो मलबे के नीचे दब गए और गंभीर घायल हो गए। उन्होंने लोगों की सहायता से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती करवाया। जब छत गिर गई तब  घटना के बाद मकान मालिक ने उनकी कोई खबर नहीं ली और न ही किसी का हालचाल पूछा। वही महिला ने बताया कि छत के खराब हालात बारे मकान मालिक को बताया गया था लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे यह हादसा हो गया।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments