मोगा, 22 जनवरी (तन्मय) | गांव कपूरे में पुरानी रंजिश के चलते स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर कुछ लोगों ने एक घर फायरिंग कर दी जिसमें एक की मौत हो गई और महिला जख्मी है।
गांव कपूरे में मनजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर पर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बुलाने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान गांव के राजकुमार मनजीत से कुछ पैसे लेने उनके घर आए हुए थे। स्विफ्ट में सवार दो लोगों ने गाड़ी से उतर कर मंजीत सिंह के दरवाजा खटखटाया तो राजकुमार ने दरवाजा खोला। हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली राज कुमार के पेट पर लगी। मनजीत सिंह की पत्नी हरमनदीप कौर पीछे खड़ी थी, एक गोली उनके पैर पर लगी।
दोनों जख्मियों को इलाज के मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां राजकुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरमनदीप कौर सिविल अस्पताल में भर्ती है।
राजकुमार कपूरे गांव का रहने वाला था जो कई साल से मनजीत सिंह के घर पर काम करता था। जानकारी के मुताबिक मनजीत सिंह की गांव के कुछ लोगों से रंजिश है, उन्होंने ही फायरिंग की।
डीएसपी लाभदीप सिंह ने बताया हरमनदीप कौर के ब्यान लेकर अगली कार्यवाई की जाएगी।