Monday, April 14, 2025
Google search engine

लुधियाना में कार की चपेट में आए पिता-पुत्री की मौत:बाइक से अमृतसर जा रहे थे, 4 घंटे तक अस्पताल में नहीं मिला इलाज

लुधियाना, 7 अगस्त | सुल्तानपुर अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। तेजरफ्तार कार चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे के बाद बाइक करीब 15 फूट दूर जाकर गिरी। हादसा इतना भयावक था कि मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल थे। हादसा करीब 7 बजे हुआ।

4 घंटे तक घायलों को लेकर उनके परिजन और लोग अलग-अलग अस्पतालों में घुमते रहे लेकिन किसी ने घायलों का सही से उपचार नहीं किया। लुधियाना सिविल अस्पताल जब घायलों को लाया गया तब तक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति का नाम संदीप है। उसकी बेटी 6 वर्षीय कोहिनूर है। कोहिनूर पहली यू.के.जी कक्षा में पढ़ती है। पत्नी गगन और 10 वर्षीय बेटी अरलीन जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

मृतक संदीप गांव लोहारा नजदीक काे रहने वाला है। संदीप परिवार का वह इकलौता सहारा था। मृतक संदीप सिंह बॉन ब्रेड में बतौर ड्राइवर काम करता था।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments