Saturday, April 18, 2026
Google search engine

7 किलो हेरोइन ले जा रहे नशा तस्करों की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 5 साल की बच्ची समेत 3 की दर्दनाक मौत, 1 तस्कर काबू

फिरोजपुर, 14 नवंबर | फिरोजपुर के मक्खू कस्बे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे एक नशा तस्करों ने 1 मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण एक 5 साल की बच्ची के साथ 3 की जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 7 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की।

घटना उस समय घटी जब सीआईए स्टाफ फिरोजपुर पुलिस पार्टी जीरा रोड के पास गश्त कर रही थी। तेज रफ्तार बिना नंबरी क्रूज वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कुलदीप सिंह, अमर सिंह और 5 साल की निम्रत कौर नाम की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने 7 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर गाड़ी चालक अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी राजेंद्र सिंह भागने में सफल रहा और पुलिस सक्रियता से उसका पीछा कर रही है। एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ 15 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments