Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर : पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक को मारी गोली; मौत

जालंधर, 14 नवंबर | यहां एक भयानक घटना घटी है। थाना रामामंडी के नजदीक गांव दकोहा की बांस वाली गली में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। परिजन घायल युवक को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान रोहित निवासी दकोहा के रूप में हुई है। मृतक की बहन छाया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोस में 6-7 युवक नशे का कारोबार करते हैं। रोहित उनका विरोध करता था, जिससे उक्त युवक उससे रंजिश रखता था। उन्होंने उसके भाई पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने कुछ दिन पहले उनके भाई पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।

उन्होंने बताया कि रोहित की पीठ में गोली लगी जो काफी अंदर तक घुस गई, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस घटना के 2 घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments