पटियाला, 8 दिसंबर| यहां से एक नशा तस्कर फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका फरार हो गया है। उसने रिश्तेदारों की मदद लेकर फर्जी पासपोर्ट बनवाया। उसकी पत्नी पहले से ही वहां पर रहती है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पड़ताल करते हुए विदेश भागे आरोपी जतिंदर सिंह, उसकी पत्नी जसप्रीत, जतिंदर सिंह के भाई हरपिंदर सिंह, राजपुरा के गांव पिलखनी में रहने वाले रिश्तेदार कश्मीर सिंह ,उसकी पत्नी जसबीर कौर और जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।





